Latest News

जानिए रेस्टोरेंट स्टाइल उपमा बनाने की आसान विधि

Neemuch headlines June 13, 2021, 7:07 am Technology

सामग्री:-

2 कटोरी सूजी

2 चम्मच घी

1 छोटी चम्मच राई

कटा हुआ प्याज

2 हरी मिर्च मटर

1/2 कटोरी कटा हुआ गाजर

4-5 करी पत्ता

दही 3 चम्मच पानी

नमक स्वादानुसार

विधि:-

सबसे पहले धीमी आंच पर कढ़ाई गरम करने को रख दें। उसके बाद इसमें घी डालकर सूजी को भून लें। जब सूजी का रंग थोड़ा बदल जाए, तो इसे उतार कर अलग रख लें। फिर उसी कढ़ाई में घी डालें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें राई डालें। राई चटकते ही इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल के चलाएं। प्याज भुनते ही इसमें गाजर, मटर डालें। इसके सॉफ्ट होने तक पकने दें। उसके बाद इसमें करी पत्ता डालें। साथ ही पानी और नमक भी डाल लें। जैसे ही उबाल आये इसमें सूजी डालें और चलाते रहें। फिर इसमें दही डालकर अच्छे से मिला लें। बता दें कि दही डालने से उपमा स्पंजी हो जाता है। अब इसे उतार लें। आपका रेस्टोरेंट स्टाइल उपमा तैयार हो गया है। इसे सर्व करें।

Related Post