Latest News

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन का पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जंगी प्रदर्शन

विकास सुथार June 11, 2021, 4:39 pm Technology

जीरन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक के नेतृत्व में नीमच रोड पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर जंगी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर नेताओं द्वारा संबोधित ने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी है जब से लगातार पेट्रोल डीजल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है आज पेट्रोल डीजल शतक जब पार कर चुके हैं जब कांग्रेस की सरकार थी तब कच्चा तेल महंगे भाव में खरीद कर भी ₹65 लीटर पेट्रोल दिया जाता था लेकिन आज कच्चा तेल भी सस्ते में खरीदने के बावजूद 105 पर लीटर पेट्रोल दिया जा रहा है। इसी प्रकार रसोई गैस खाद्य तेल हर वस्तु महंगाई छू रही है आज किसानों को कृषि कार्य के लिए महंगे भाव पर डीजल खरीदना पड़ रहा है किसानों पर अतिरिक्त बोझ मोदी सरकार द्वारा डाला गया है मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान हो रहा है कोरोना काल की वजह से पहले से ही आम जनता की कमर टूटी हुई है फिर ऊपर से महंगाई की मार हो रही है। सरकार को तुरंत मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद दक युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव तरुण बाहेती मंडलम अध्यक्ष मोहन सिंह जाट विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम गांयरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सवारिया नगर अध्यक्ष मुकेश पाटीदार युवा अध्यक्ष पवन शर्मा पूर्व पार्षद सुरेश जावेरिया दिलीप भाणेज शांतिलाल राठौड़ यशवंत सगवारिया सेक्टर अध्यक्ष विनोद पाटीदार यूथ कांग्रेस महासचिव देवीलाल गांयरी समरथ मल शर्मा दीपेश बाहेती कमलेश अहिरवार हरदेव भाटी विश्वजीत सिंह बन्ना मुकेश मेडीवला घनश्याम जाट बद्रीलाल इंदौरा कुलदीप जाट गोविंद कुड़ीवला महेश मेरावत अर्जुन धनगर सहित कई कांग्रेस जन वह किसान बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मेरावत ने किया वह आभार युवा नेता मानसिंह जाट ने माना।

Related Post