Latest News

ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति के माध्यम से हरवार में लगाए पक्षीयो के लिए सकोरे

विनोद सांवला June 4, 2021, 2:56 pm Technology

हरवार। ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति नीमच के सौजन्य से गांव हरवार में जीव दया को ध्यान में रखते हुए परिंदों के दाना पानी पात्र लगाए गए। भीषण गर्मी में छोटे-छोटे परिंदे पानी के लिए प्यासे ना रहे इसके लिए घरों के बाहर पेड़ पौधों की छांव में सकोरे जल पात्र बांधे गए। गौरतलब है कि प्रति वर्ष इस प्रकार के सकोरे ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति नीमच गांव गांव में सकोरे बांधने के साथ ही अन्य कई सामाजिक गरीब वर्ग के कल्याण के कार्य करती रही हैं। गांव हरवार के विनोद सावला मोहन सिंह जाट (अध्यक्ष प्रदेश किसान यूनियन), जतिन सावला अजय सिंह जाट ने जल पात्र लगवाने में सहयोग प्रदान किया ग्रामीणों ने जीव दया के इस अभियान के प्रति ऋषभ अशोक समाज कल्याण समिति सचिव प्रदीप कुमार वर्मा की प्रशंसा करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।

Related Post