Latest News

सरेआम मध्यप्रदेश शासन की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण कर्ताओ द्वारा किये जा रहे पक्के निर्माण

प्रदीप जैन May 31, 2021, 7:51 pm Technology

स्थानीय प्रशासन बना मुक दर्शक नाक के नीचे हो रहे अवैध कब्जे

भूमाफियाओ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नही होने के कारण हो रहे हौसले बुलंद

सिंगोली। नीमच जिले के सिंगोली तहसील क्षैत्र के प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी या लापरवाही के चलते क्षैत्र में भूमाफियाओ का बोलबाला इतना बढ़ गया की अब तो वे प्रशासन के नाक के नीचे मध्यप्रदेश शासन की बेशकीमती शासकीय भूमि को बेचने से भी नही कतरा रहे हैं। मामला इतना संगीन है कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी इस पर ध्यान दे तो बहुत कुछ सामने आ सकता है। तथा मध्यप्रदेश शासन की करोड़ों रुपये की बेशकीमती भूमि जो आज भूमाफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा सकती है। सिंगोली नगर के बस स्टैंड से लगी सर्वे क्रमांक 189 सिंगोली बेगूं मेन रोड़ पर पुलिस थाने के ठीक सामने वाली खुली भूमि जो मध्यप्रदेश प्रदेश शासन की होकर बेशकीमती है। विगत कुछ वर्षों पहले उपरोक्त खाली पड़ी भूमि पर गाडी लुहार समाज के लोगों ने अपना अस्थाई बसेरा बनाया ओर अपनी गाड़ीया खडी रहने लगे। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी गाड़ी लुहार परिवार के लोगों को स्थाई आवास हेतु सन 1991 में शासन के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा 30×30 साईज के आवासीय भूखण्ड आवंटित कर इन परिवारो को बसाने का काम किया। परन्तु ऐसा नही होकर इन गाड़ी लुहार परिवार के लोगों ने कुछ समय पश्चात ही नगर परिषद द्वारा आवंटित आवासीय भूखण्डो को लाखों रूपये मे बेचकर धन कमाया ओर शासन को चुना लगाया। इतना ही नहीं यै लोग आज भी मध्यप्रदेश शासन की करोड़ों रुपये की भूमि पर कब्जा जमाये हुए है। जिला प्रशासन ने अनेक बार उपरोक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किये परन्तु स्थानीय प्रशासन की ढीली नीति के कारण आज तक ये अतिक्रमण नही हटा है। अब तो ये गाड़ी लुहार परिवार के लोग उपरोक्त शासकीय भूमि को लाखो रूपये मे बेचने लगे हे ऐसी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। तथा कुछ लोग अपने कब्जे की भूमि पर पक्का निमार्ण कर मकान बना रहे हैं। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। इतना ही नहीं अब तो इनका आतंक इतना हो गया की शासकीय भूमि के साथ साथ आसपास लगी नीजी खाते की जमीन पर भी ये कब्जा करने का प्रयास करने लगे है। ओर अवैध कब्जो से रोकने पर झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। हांल ही में कुछ दिनों पहले ही एक खातेदार की भूमि पर गाड़ी लुहार परिवार के लोग अवैध कब्जा कर रहे थे जिसे रोकने पर भूमि स्वामी पर गाड़ी लुहार परिवार के लोगो ने जान लेवा हमला कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा पुलिस ने कार्यवाही की परन्तु पुलिस कार्रवाई का इन लोगो पर कोई असर नहीं हुआ ओर दुसरे दिन से फिर वही शासन की ओर नीजी खाते की जमीन पर कब्जा करने का काम यथावत जारी है। पुलिस थाने के ठीक सामने ये लोग इतनी दादागिरी ओर आतंक फैला रहे हैं। यह स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती होकर कार्यशेली पर प्रश्न चिन्ह भी लगा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला पहुंचा है। क्षैत्र की जनता जिला प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की उम्मीद रखती है। यदी जिला प्रशासन की ओर से भी इन भूमाफिया पर कड़ी कार्यवाही नही होतीहै तो निश्चित इस क्षैत्र में भूमाफियाओ के हौसले बुलंद होगे। महामारी की आड़ में करोड़ों रूपये की शासकीय भूमि को खुर्द बुर्द करना चाहते हैं भूमाफिया ऐसी जानकारी मिली है कि इन गाड़ी लुहार परिवार के साथ स्थानीय कोई भूमाफिया लगा हुआ है जो इन लोगों ओर महामारी की आड़ में करोड़ों रूपये की शासकीय भूमि को खुर्द बुर्द करना चाहता है। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि इस बेशकीमती भूमि का करोड़ों रूपये मे सौदा तय हो चुका है। जिला प्रशासन को चाहिए कि वे इस बेशकीमती भूमि को सबसे पहले अपने कब्जे में ले ओर गाड़ी लुहार परिवार सहित जिनके भी कच्चे पक्के कब्जे हो उनको तुरंत हटाये जावे।

Related Post