Latest News

जीरन पुलिस ने 14 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार डोडाचूरा सप्लाय करने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार

नरेंद्र गहलोत May 26, 2021, 8:13 pm Technology

जीरन। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह चैहान के नेतृत्व मे टीम ने दिनांक 26.05.2021 को रोड़ पेट्रोलिंग के दौरान संदेहियों को चेक करते आरोपियों के पास दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 14 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 29 हजार रूपये लगभग को जप्त कर दो आरोपीयों को गिर. किया गया। गिरफ्तार आरोपी पप्पूराम पिता बगानाराम विश्नोई उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खारा तहसील फल्लौदी जिला जोधपुर राज. और छोटूराम पिता रामूराम जाट उम्र 20 साल निवासी ग्राम मालद्वाज तहसील जईल जिला नागौर राज. को किया गिरफ्तार गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी पप्पुराम विश्नोई हाईवे फोरलेन ग्राम सगरग्राम मेे स्थित शिवशक्ति ढाबा संचालित करता है तथा गिरफ्तार आरोपी छोटुराम जाट हाईवे फोरलेन ग्राम सगरग्राम मेे स्थित वीर तेजाजी ढाबा संचालित करता है।

उक्त मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अ.क्र. 125/26.05.2021 धारा -8/15 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे सउनि बिरेन्द्र सिंह बिसेन, आर. विवेक धनगर , आर. लोकेन्द्र सिंह, आर. विक्रम धनगर ,आर. धर्मेन्द्रसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post