रामपुरा। शनिवार के दिन नीमच जिले की मनासा तहसील के रामपुरा से आगे बैसला घाट के यहां पर पटेल श्री होटल के यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी पलट गई जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भादवा माताजी दर्शन कर लगभग 12 से 15 लोग तूफान क्रूजर गाड़ी में भानपुरा की ओर जा रहे थे इस दौरान बैसला घाट के यहां पर तेज़ रफ्तार गाड़ी का टायर फटने गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें छत नीचे और चारों टायर ऊपर होने की वजह से दो लोग गाड़ी में दब गए जिनकी मौके पर मौत हो गई है। वही अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोहन बाई उम्र 55 वर्ष ओर भरत चौहान उम्र लागभग 40 वर्ष की मोके पर मौत हो गयी। 6 लोग घायल हो गए जिनमे 2 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल थे।
जानकारी मिलते ही रामपुरा पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे समाचार लिखे जाने तक मृतको ओर घायलों को चिकित्सालय भेजा गया।