Latest News

सुपरस्टार सोनू सूद ने निभाया किया वादा, नीमच भेजा राशन आज 3 बजे सूद फॉउण्डेशन बांटेगी एकता कॉलोनी में राशन

Neemuch headlines May 17, 2021, 1:43 pm Technology

नीमच। सोनू सूद ने कलर्स चैनल पर प्रसारित शो डांस दीवाने में नीमच के प्रतिभागी उदय सिंह से जानकारी आने पर नीमच की एकता बस्ती के समस्त घरों में 6 माह का राशन देने का वादा किया था।उस वादा के अनुसार आज सोनू ने जावद के जनप्रतिनिधि समंदर पटेल को राशन की जिम्मेदारी देकर राशन नीमच भेजा है जो आज साय 3 बजे वितरित किया जायेगा।

राशन प्रति घर अभी 51 किलो भेजा जा रहा है। उदय सिंह ने सोनू से कहा था की कोरोना महामारी के कारण बस्ती में राशन नही है,बस्ती के निवासी रोज काम करके खाना की व्यवस्था करते है महामारी के कारण अभी रोजगार की समस्या है। इस पर सोनू ने वादा किया था राशन का। आज सुबह राशन भेजने के लिए विधायक संजय शुक्ला व समन्दर पटेल ने वाहन उपलब्ध करवाया है। सोनू सूद के मित्र सुनील अग्रवाल और समंदर पटेल आज नीमच रवाना हो गए है और आज 3 बजे तक राशन वितरण किया जायेगा।

Related Post