आज ग्रहों की शुभ स्थिति से कर्क राशि के अलावा इन्हें भी मिलेगा लाभ और सुख जनिए आपका आज का भाग्यफल

Neemuch headlines May 6, 2021, 6:54 am Technology

मेष:

अग्नि तत्‍व की राशि मेष वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है और इससे आपका नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। प्रभावशाली लोगों के साथ नए संबंध बनने से भाग्य चमकेगा। सामाजिक रूप से सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इस वक्‍त सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज वृष राशि वालों का दिन थोड़ा कठिनाई से बीतेगा। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोपभाजन बनना पड़ सकता है। शाम तक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको संतान के मामले में भी कोई महत्‍वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। घर में शादी-ब्‍याह की बात चल सकती है। नई योजनाओं की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपको विशेष लाभ देने वाला नजर आ रहा है। दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ हो सकता है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे और परिवार में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। इस बात का ध्‍यान रखें कि कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता। बस आपको मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत होती है। रात का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन शुभ है और आप में ही काफी व्‍यस्‍त रहने वाले हैं। आज कुछ रुके कार्यों के बन जाने से मन में हर्ष होगा और तनाव आपसे कोसों दूर रहेगा। अगर कोई आपकी आलोचना कर रहा है तो उस ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों की मदद आपको करनी पड़ सकती है। आपके संबंधों में और निकटता आएगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज शत्रुओं से बचने का प्रयास करें। ऑफिस में कोई बॉस से आपकी शिकायत कर सकता है। इस वक्‍त वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को ऑफिस के लोगों की राजनीति का शिकार बनना पड़ सकता है। आपको हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है। अपनी आंख, नाक और कान खोलकर काम करें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। समाज में भी आपका नाम होगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज ग्रहों की दशा आपके लिए अनुकूल मालुम हो रही है। कर्म करने वालों को तत्‍परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। मगर सबसे जरूरी है इस बात का ध्‍यान रखना कि लोगों के बीच में सोशल डिस्‍टेंसिंग बनी रहे। अधिक भीड़ इकट्ठा न करें। नौकरी करने वालों का रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आपके मन में किसी बात को लेकर पहले से चल रही उलझन और बढ़ सकती है। पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। समस्याओं के समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। कहीं यात्रा का प्‍लान बनकर कैंसल हो सकता है। ईश्‍वर अच्‍छे कि लिए ही करते हैं। वैसे भी इस वक्‍त घर में रहने से अच्‍छा कुछ नहीं है। घर में आपस में किसी बात को लेकर सभी लोगों के बीच में तनाव हो सकता है। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपका दिन किसी विशेष योजना की प्‍लानिंग करने में बीतेगा। यह बात घर परिवार या फिर ऑफिस से जुड़ी हो सकती है। अधिकारीवर्ग से अच्छी ट्यूनिंग आज रहने वाली है। लोग आपकी बात को तवज्‍जो देंगे और आपकी कार्ययोजना की सराहना होगा। किसी सरकारी संस्था से लाभ हो सकता है। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज सितारे आपके साथ हैं और किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन अचानक से प्राप्‍त होने से पूरे परिवार में हर्ष होगा। आप सभी की मेहनत सफल होगी। आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम में कोताही न बरतें। अगर आप किसी रिसर्च से जुड़े हैं तो आज उसमें कुछ बड़ा हाथ लग सकता है। छात्रों के लिए भी दिन शुभ है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। वहीं दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय बढ़ सकता है। आज शाम का वक्‍त परिवार के साथ बिताएंगे। खासकर बच्‍चों को आपका साथ पाकर बहुत अच्‍छा लगेगा। आज खाने में भी कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। आज भाग्‍य 73 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से मन में हर्ष होगा। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। पत्‍नी के लिए कोई उपहार लेने से आप दोनों के बीच प्‍यार बना रहेगा। माता-पिता के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज ग्रहों की दशा बता रही है कि आज पूरा दिन दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में निकलेगा। वहीं संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में आपको आज काफी मशक्‍कत करनी पड़ सकती है। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सावधान रहें। भाप लेते रहें और काढ़ा पीते रहें। आज भाग्‍य 63 फीसदी साथ देगा।

Related Post