Latest News

नेहरू युवा केन्द्र नीमच द्वारा "टीका उत्सव" के तहत टीका लगाने हेतु किया जन-जागरूकता कार्यक्रम

विकास सुथार April 13, 2021, 8:36 am Technology

नीमच। नेहरू युवा केन्द्र(युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार) नीमच जिला युवा अधिकारी सुश्री शालिनी तिवारी के निर्देशन में 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है।टीका उत्सव के तहत वालंटियर द्वारा टीकाकरण केन्द्र पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को टीका लगवाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।जिसमे घर-घर जाकर लोगो के मन से टीके के प्रति फेली भ्रांतियों को भी दूर किया जा रहा है। टीका पूर्णत: सुरक्षित है।टीके लगवाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन करे, मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं अपना नम्बर आने पर टीका लगवाने की समझाईश दी जा रही है।इस कार्य मे नेहरू युवा केन्द्र के वोलेंटियर धीरज बैरागी व उनके साथी स्वयमसेवक जागरूकता अभियान में लगे हुए है।

Related Post