म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में चीताखेड़ा की प्रतिष्ठा चोरड़िया ने जीरन में बनाया किर्तिमान

भगत माँगरिया April 16, 2026, 5:21 pm Technology

चीताखेड़ा। बुधवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

वहीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भाग लेने वाले विद्यार्थियों का इंतजार बुधवार को परिक्षा परिणाम के साथ खत्म हो गया है।जिसमें जीरन के ज्ञानसरोवर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 10 वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिसमें 47 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 3 विद्यार्थीयों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा एक विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुआ। चीताखेड़ा की निवासी प्रतिष्ठा - नरेश चौरड़िया की पुत्री ने जीरन के ज्ञानसरोवर स्कूल में सर्वाधिक अंक 95.80 प्रतिशत प्राप्त कर पूरे जीरन नगर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर किर्तिमान स्थापित कर संस्था व माता-पिता का नाम गोरवान्वित किया। प्रतिष्ठा चोरड़िया ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है।संस्था के गुरुजन प्रतिष्ठा चोरड़िया के निवास चीताखेड़ा पहुंचे जहां फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया और बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर प्रतिष्ठा चोरड़िया के माता-पिता और दादाजी का मुंह मीठा कराया और शिक्षकों ने बधाई दी।

Related Post