एडीएम बी एस कलेश ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म

Neemuch headlines April 16, 2026, 6:47 pm Technology

नीमच । अपर कलेक्टर नीमच एवं जिला जनगणना अधिकारी बीएस कलेश ने नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए गुरुवार को स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने जिले वासियों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से "स्व-गणना" सुविधा का लाभ उठा सकते है। इस मौके पर जिला जनगणना प्रभारी  संदीप धोरे अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी  पराग जैन भी उपस्थित थे।

Related Post