नीमच । शासकीय आयुर्वेद औषधालय पिपल्या जागीर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र 3 पर पोषण पखवाड़ा के तहत निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, साइटिका, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 52 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।