पिता बेचते हैं सड़क किनारे सब्जी, बोर्ड परीक्षा में बेटी ने रच दिया इतिहास

भगत माँगरिया April 16, 2026, 5:15 pm Technology

चीताखेड़ा। प्रतिभा किसी सुविधाओं की मोहताज नहीं होती, इसे सचकर दिखाया है शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ की एक मजदूर की होनहार छात्रा दिव्या माली ने।माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। जिसमें शा.क.उ.मा.वि.नारायणगढ़ जिला मंदसौर का कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणामों में दिव्या माली ने 500 में से 472 अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे गांव का नाम गोरवान्वित किया है। दिव्या के पिता बंटू माली फूटपाथ पर ठेलागाड़ी लगाकर सब्जियां बेचते हैं। आर्थिक तंगहाली के बावजूद दिव्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इस मेधावी बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहा । कक्षा 12 वीं में कुल 63 छात्राएँ अध्ययनरत थी। जिसमें से सभी छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित होकर 62 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। एक छात्रा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। कक्षा 12 वीं में सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले गरीब मजदूर की बेटी दिव्या-बंटू माली का परीक्षा परिणाम 94.4 प्रतिशत रहा ,जो विद्यालय में सर्वाधिक रहा। जिसमें से 25 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शासन द्वारा लेपटॉप योजना के लिए पात्र रहेगी। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत कुल 61 छात्राओं में से 47 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी एवं 11 छात्राएँ द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रही।

03 छात्राएँ अनुत्तीर्ण रही। इस प्रकार कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में कुमारी वीणा-परमानंद पाटीदार ने 92.8 प्रतिशल अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम देखकर पुरा विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममताकुँवर -जयराजसिंह चौहान एवं नगर परिषद के उपाध्यक्ष विरेन्द्र रूपरा आशीष विजवर्गीय अध्यक्ष भा.ज.पा. मण्डल मल्हारगढ़, पूर्व भाजपा मंडल मल्हारगढ़ के अध्यक्ष जीतु जाट ,नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ कोठारी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाटीदार, वरिष्ठ पार्षद (पत्रकार) दिनेश दक एवं संजय यति ने विद्यालय परिवार एवं प्राचार्य को शुभकामनाएँ प्रेषित कर 'कार्य ही पूजा को मानते हुए आगे भी इसी तरह के परीक्षा परिणाम की कामना की।

Related Post