Latest News

नयागाँव में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया

Neemuch Headlines April 7, 2021, 10:10 am Technology

नयागाँव। भारतीय जनता पार्टी नयागाव द्वारा 41 वें स्थापना दिवस सेवा के संगठन के रूप में 6 अप्रैल सुबह 10:00 बजे यात्री प्रतिक्षालय नयागांव में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल के महामंत्री जय प्रकाश अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर अभय जैन शक्ति सिंह राठौड़ मदन लाल गायरी विनीत चौधरी सुरेश धाकड़ चंद्रकला धाकड़ सुमन जैन और सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर भाजपा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी का मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया गया नगर अध्यक्ष बाबूलाल पाराशर ने पधारे हुए सभी भाजपा कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया।

Related Post