Latest News

होलिका दहन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, प्रतिपदा से पहले होगा दहन

Neemuch Headlines March 27, 2021, 11:06 am Technology

शास्त्रानुसार भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है इस कारण रात में 12:30 बजे से पूर्व होलिका दहन हो जाना चाहिए। क्योंकि रात में 12:30 बजे के बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। 28 मार्च 2021 दिन रविवार की रात में शुभ चौघड़िया सूर्यास्त से लेकर रात में 10:30 बजे तक है उसके बाद रोग चौघड़िया लग जाएगी। अतः होलिका दहन का श्रेष्ट मुहूर्त्त सूर्यास्त बाद प्रदोष काल से लेकर रात में 10:30 बजे से पूर्व ही प्राप्त हो रही है।

होलिका दहन की परंपराएं:-

होलिका से जुड़ी अलग-अलग परंपरा है। कहीं-कहीं होलिका की आग घर ले जाई जाती है। उस आग से घर में रोटी बनाने को शुभ माना जाता है। सर्वार्थसिद्धि योग सायं 5 बजकर 38 बजे तक । उसके बाद रवि हस्त सर्वार्थअमृत सिद्धि योग व्याप्त रहेगी। वृद्धि योग। मित्र योगा। व्याप्त रहेगी। भद्रा दिन में 1 बजकर 33 बजे समाप्त हो जाएगी। साथ ही पूर्णिमा तिथि रात में 12:40 तक ही व्याप्त रहेगी।

होली पर्व पर इस बार वृद्धि योग, मित्र योग, स्वार्थ सिद्धि योग, जयत योग के साथ अमृत योग का संयोग है। खास यह भी है कि इस बार होली पर ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। ऐसा कई वर्षों के बाद ऐसा हो रहा है। होली के प्रात: काल से ही चंद्र योग बन रहा है।

Related Post