Latest News

रोहिणी नक्षत्र में होगा आज चंद्रमा का संचार देखें कैसा बीतेगा शनिवार जानिए आज का आज का भाग्यफल

Neemuch Headlines March 20, 2021, 7:09 am Technology

मेष:

मेष-आज राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के ल‍िए आपको जरूरत से ज्‍यादा मेहनत करने की आवश्‍यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से आपका खर्च बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में भी ग्रहों की शुभ स्थिति का आप आज ले ले पाएंगे। भाग्य स्‍कोर : 87 प्रत‍िशत रहेगा।

वृषभ:

बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से आज आप राहत पा सकते हैं। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी, कारोबार में प्रगति मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। इसके अलावा आज कोई मनमांगी मुराद पूरी हो सकती है। किसी जरूरी काम से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े-बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 90 प्रत‍िशत

मिथुन:

आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। शाम के समय किसी मित्र या रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, मनोरंजन में समय बीतेगा। कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी करने में धन खर्च होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 77 प्रत‍िशत बन रहा है।

कर्क:

आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति का योग है। बड़े-बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में मदद करेंगे। आज बेवजह खर्च करने की बजाए खर्चों में कटौती करें, अन्‍यथा कष्ट उठाना पड़ सकता है। साह‍ित्‍य के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के ल‍िए आज का द‍िन उन्नतिदायक रहेगा। आज बुद्धि और अनुभव से आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन के कुछ कार्य भी आज बन सकते हैं। अपनी उपलब्धियों का जिक्र सभी से ना करें, बाद में परेशानी हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 67 प्रत‍िशत

सिंह:

आज दिन के पूर्वार्द्ध में पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है। आज व्‍यावसाय‍िक कारणों से आप चिंतित रह सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आज परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। पुरानी यादें मन को खुशी देंगी। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत

कन्या:

आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। परीक्षा में सफलता पाने के ल‍िए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में लाभ की आशा रहेगी। व्‍यापार‍िक कारणों से छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत

तुला:

आज पराक्रम व धन वृद्धि का योग है। इसके अलावा लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में विजय प्राप्‍त करने का योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से मन प्रसन्‍न होगा। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 78 प्रत‍िशत

वृश्चिक:

आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। हालांक‍ि कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन इसे हावी ना होने दें। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 91 प्रत‍िशत

धनु:

आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आपके ऊपर लग सकता है। इसल‍िए सतर्क रहें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत तक यात्रा का योग है। लेक‍िन यात्रा पर जाने से पहले संबंध‍ित दस्‍तावेज जरूर चेक कर लें। आज क्रोध पर व‍िशेष नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ म‍िलने का योग बन रहा है। भाग्‍य स्‍कोर : 56 प्रत‍िशत

मकर:

व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास और योग्यता से कोई कठिन काम भी आज सफल हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे सोच-समझकर ही स्‍वीकार करें। भाग्‍य स्‍कोर : 84प्रत‍िशत

कुंभ:

आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्जा भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में दौड़-धूप रहेगी। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय क‍िसी विशेष कार्य के निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा। आज नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे दूरगामी फायदा मिल सकता है। कहीं अगर आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 66 प्रत‍िशत

मीन:

मन में भक्ति भाव का विकास होगा। अपने प्रत‍िद्वंद‍ियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आयात-निर्यात के काम से जु़ड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। दूर रह रहे भाई-बहनों से संपर्क हो सकता है। किसी अनुभवी और ज्ञानी व्यक्ति के सहयोग एवं आशीर्वाद से आपका काम सरल होगा, कार्यों में सफलता पाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत

Related Post