मेष:
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक खर्च तनावग्रस्त रह सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो कुछ नए सकारात्मक परिवर्तन करने होंगे, जिसका आपको लाभ होगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। भाई की सलाह व्यापार में उन्नति का कारण बनेगी। लव लाइफ में कुछ तनाव आ सकता है, वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
माता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है जिसकी वजह से तकलीफ हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा में कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। घर के रख-रखाव पर अधिक व्यय होगा और सहकर्मियों और कर्मचारियों के असहयोग से परेशानी हो सकती है। पारिवारिक खर्च तथा आय की अनिश्चितता आपको व्यथित कर सकती है। सायंकाल के समय घर की परेशानियों को खत्म करने के लिए पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
रोजगार के क्षेत्र में कार्य के प्रति लगन रहेगी और रुके हुए कार्य भी साथियों के सहयोग से पूर्ण होंगे। लव लाइफ में आनंददायक समय व्यतीत होगा। नए-नए कार्यों में निवेश करेंगे और स्थायी संपत्ति का विकास होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति देखी जाएगी। नए कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय वाहन अकस्मात खराब हो सकता है, जिसकी वजह से खर्चा भी बढ़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
सामाजिक कार्य करने से आपकी ख्याति में वृद्धि होगी और विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी वाणी से प्रभावित होंगे और बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और छोटे बच्चे का साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। बचत के धन का विकास होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
विदेश में रहने वाले परिवार से सुखद समाचार मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और अचानक धन लाभ होगा, साथ ही संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। गरीबों की सहायता के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सायंकाल के समय आपकी रूचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
राजकीय पक्ष से नए कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। भाइयों तथा मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। परिवार में कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी पूरे करने होंगे। कार्यक्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद-विवाद की आशंका बन रही है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। छात्रों को प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक के लिए एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की आवश्यकता पड़ेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
पारिवारिक सदस्यों का व्यापार में सहयोग मिलने से कठिनाइयां कम होंगी। अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रोजेक्ट सफल होने से सभी लोग आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे। छात्रों को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। सायंकाल के समय किसी जोखिम भरे काम से दूर रहें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
बाहर के खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट से संबंधित कष्ट होने की आशंका बनी रहेगी। व्यापार में नए सौदों का शामिल करने से व्यापारिक स्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। लेकिन कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं। नए मित्र बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ होगा। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा और मित्रों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपका पूरा सहयोग करेंगे और पद व गरिमा में भी वृद्धि होगी। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार में अगर आप मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और प्रतियोगी परिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सायंकाल में लंबित पड़े कार्यों को पूर्ण करने का समय मिलेगा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
अटके हुए कार्य पूर्ण होते नजर आएंगे और धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बीच लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। मकान वाहन के खरीदने से संबंधित कार्यों में निवेश के योग हैं। पारिवारिक संपत्ति से संबंधित मामला किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता हुआ नजर आएगा। व्यापार में शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग होगा और आपकी ख्याति का विस्तार करेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। परिवार के सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपके मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त करेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। व्यापारिक शत्रुओं के कारण आपको कुछ अप्रिय स्तिथियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय धार्मिक गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे की वजह से आक्समित चिंता हो सकती है लेकिन आप वाक् पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति से संबंधित जातकों को जनसमर्थन की प्राप्ति होगी। लव रिलेशन को स्थाई रिश्तों में बदलने के प्रयास सफल होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।