Latest News

मध्य प्रदेश : जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी को

Neemuch Headlines February 13, 2021, 7:13 am Technology

मध्य प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली

परीक्षा अब 24 फरवरी को होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन द्वारा नवमीं कक्षा में प्रवेश की तिथि में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया है। अब यह परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 13 फरवरी को होना थी। छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को छठी कक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 10 अप्रैल 2021 को को होगा। इस परीक्षा के नतीजे जून 2021 में आने की उम्मीद है।

छठी के लिए पेपर पैटर्न:-

सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे का होगा। परीक्षा 11:30 am से 01:30 pm तक ली जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।

मेंटल एबिलिटी टेस्ट---40 सवाल-- 50अंक --- 60 मिनट

अर्थमेटिक टेस्ट ---20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

लैंग्वेज टेस्ट ----20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट कुल -----80 सवाल--- 100 अंक--- 1 घंटा

Related Post