Latest News

डोराचुरा की कार्यवाही में तस्करों के भागने का चलन नीमच में जोरों पर हरकीयाखाल के बाद अब सिंगोली में भी तस्कर वाहन छोड़ कर फरार

Neemuch Headlines April 24, 2026, 3:19 pm Technology

नीमच। नीमच जिले में इन दिनों तस्कर तस्करी करने के साथ-साथ पुलिस को देखकर भागने में भी कामयाब हो रहे है। पहले जीरन थाने की हरकीयाखाल चौकी पर हुई कार्यवाही में तस्कर भाग गए थे और अब सिंगोली में भी तस्कर भाग गए हैं।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा अवैध मादक पदार्थ 120 किग्रा डोडाचूरा व हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटर सायकल जप्त किया है। दिनांक 24.04.2026 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई पुलिस टीम के द्वारा रूघनाथपुरा फन्टा पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग करते नीमच तरफ से एक व्यक्ति मो०सा० की पीछे सीट पर कुछ सामान भरा होकर बंधे हुए आता दिखाई दिया, जो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर करीब 100 फिट पहले ही अपनी मो०सा० को उस पर बंधे सामान सहित छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतो में भाग गया। अज्ञात मो० सा० चालक की आस पास खेतो आदि क्षेत्र में उसकी तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला।

उक्त मो०सा० पर बंधे कट्टों में अवैध मादक पदार्थ भरा होने की पूर्ण संभावना होने की शंका होने पर फोर्स, पंचान की मदद से उक्त मो०सा० बंधे कट्टों की तलाशी लेते उक्त मो०सा० बंधे कट्टों में से अवैध मादक पदार्थ 120 किग्रा डोडाचूरा व हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटर सायकल को जप्त किया है। जप्त संपत्ती 01. अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा वजनी 120 किलोग्राम कीमती 1800000 रूपये 02. हीरो स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर की कीमती 30000 रूपये।

हालांकि तस्कर के फरार होने पर भी थाना प्रभारी की सराहनीय भूमिका प्रेस नोट में रही। जो बडी ही हास्यास्पद है। ऊपर से मात्र 120 किलो डोडाचुरा की कीमत प्रेस नोट के 18 लाख रेट दर्शाई है। इस प्रकार अंड शंड रेट डालकर थाना प्रभारी महोदय पता नही क्या साबित करना चाह रहै है।

Related Post