Latest News

सरवानिया महाराज से सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए ढोल ढमाको डीजे की धुन पर झुमते हुए पैदल रवाना हुए भक्तजन

बबलू माली January 21, 2021, 11:12 am Technology

जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, लगे जयकारे,

सरवानिया महाराज। क्षेत्र में समृद्धी एवं खुशहाली की कामना को लेकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ढोल ढमाको डीजे की मधुर भजनो की थाप पर पैदल माता बहने व युवाजन नगर से भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए गुरूवार को प्रातः 350 भक्तों का जत्था पैदल रवाना हुआ भगवान सांवलिया सेठ की भव्य आकर्षक झांकी के साथ भक्तों का यह जत्था शौभायात्रा के रूप में निकला। शौभायात्रा का नगर व आस पास क्षेत्र में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल सरवानिया महाराज द्वारा प्रतिवर्ष पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है। मंडल की यह लगातार दूसरी पैदल यात्रा है। गुरुवार को सैकड़ों भक्तों का पैदल यात्रा जत्था रावला चोक स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना कर जुलूस (शौभायात्रा) के रूप में रवाना हुआ। इसमें भगवान सांवरिया सेठ की झांकी, ढोल और डीजे के साथ धर्मप्रेमी जनता बड़ी संख्या में भी शामिल हुई। जुलूस के दौरान सभी भक्तगण भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में जगह-जगह जुलूस का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी सैकड़ों भक्त लोगों ने पैदल यात्रा का अनिवार्य रूप से पूर्व पंजीयन कराया था। नगर के सांवरिया भक्तों की ओर से सांवरिया पैदल यात्रा में भक्तों के लिए प्रत्येक 10 कि. मी. की दूरी पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा व विश्राम की पूरी व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया है। रात्रि विश्राम डोरिया चोराया में किया जाएगा।

दूसरे चरण में श्रद्वालु शुक्रवार सुबह डोरिया चौराया से रवाना होकर 11 बजे तक सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचेंगे जहां सांवलिया सेठ के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे। आपको बतादे की भक्तो द्वारा सावलिया सेठ जाने वाले मार्ग पर हर 10 किलो मीटर दुर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

Related Post