मेष साप्ताहिक राशिफल :-
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको सेहत, संबंध और संपत्ति तीनों पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि आपको इन सभी में अपनी सेहत पर जरा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि पहला सुख निरोगी काया ही है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को अपने कामकाज में लापरवाही करने से बचना होगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और कार्य को समय पर निबटाएं अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग एवं नौकरी पेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान उनके अटके हुए कार्यों में थोड़ी प्रगति होती नजर आएगी। किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से कार्य में सफलता मिलेगी। चापलूस मित्रों व गुप्त शत्रुओं से इस सप्ताह खूब सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पूर्व विचार करें। कठिन परिस्थितियों के बीच आपको जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा जिसकी वजह आप दोनों के बीच प्रेम और बेहतरीन आपसी समझ होगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसके साथ आपके बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा जिससे रिश्ते मधुर बने रहेंगे। उपायः प्रतिदिन सूर्यदेवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। आपको प्रत्येक कार्य में मनचाही सफलता और प्रगति मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। लंबे समय अटके हुए कार्यों में आशानुरूप प्रगति होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से कार्य संपन्न भी हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। किसी योजना में अटका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवार के सदस्यों की तरफ से भरपूर सहयोग और समर्थन आपको प्राप्त होगा। जिससे आप न सिर्फ अपने करियर-कारोबार से जुड़े बल्कि घरेलू फैसले बड़ी आसानी से ले सकेंगे। यदि किसी इष्टमित्र या नजदीकी रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो उसके साथ संवाद से गलतफहमियां दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मित्रों और स्वजनों से हास-परिहास का वातावरण रहेगा। शत्रु पक्ष और विरोधियों की चालें नकाम होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आशातीत सफलता मिलने की संभावना है। उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पजा और शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर कारोबार से जुड़े मामलों को निबटाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपके इस संबंध में किए गये प्रयास अंततः सफल होंगे और आपकी कार्यक्षेत्र और बाजार दोनों जगह मान-प्रतिष्ठा यथावत बनी रहेगी। कार्य-व्यवसाय में आपको स्त्री वर्ग से खासा लाभ और सहयोग मिलने की संभावना है। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में उन्हें मनोरंजन तथ तथा हास-परिहास के अवसर प्राप्त ाप्त होंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा दिक्कत लिए रह सकता है। इस दौरान घरेलू विवाद बढ़ सकते हैं। किसी प्रिय के कड़वे वचन या फिर असहयोग से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपको करियर कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछेक अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हैं। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान करियर कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपको अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लेनी चाहिए। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में विरोधी आपसे सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। मनोबल बनाए रखने से कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की को दूर्वा अर्पित करके गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल :-
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य विशेष में सफलता पाने का इंतजार कर रहे थे तो आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। इस सप्ताह उच्च शिक्षा की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। रोजी-रोजगार की दिशा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और बल से अपने विरोधियों और शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। मनोबल बनाए रखने से बड़े से बड़े कार्य में सिद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कर्क राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। इस दौरान कम दूरी की यात्रा सार्थक रहेगी। तीर्थाटन भी संभव है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से इस सप्ताह किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड्चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा शुभा समाचार मिलने से मन हर्षित रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल :-
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों और शुभचिंतकों के सहयोग से लम्बित कार्य पूरे होंगे। करियर कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि आप अपने पराक्रम, साहस तथा बुद्धिबल से अंततः सभी व्यवधानों को दूर करते हुए सफलता का मार्ग ढूंढ़ निकालने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद सिद्ध होगा। स्थाई संपत्ति से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत या फिर किसी मध्यस्थ के जरिए सुलझाने का प्रयास करना हितकर रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय अतिथि के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस दौरान आप पर बुजुर्गों का विशेष आशीर्वाद बरसेगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। इस दौरान आपको जीवनसाथी की तरफ से हर कदम पर साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आप दोनों के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और पीले फल या मिठाई चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल :-
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह किस्मत का साथ जरा कम मिल पाएगा। ऐसे में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करना पड़ सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में धीमी प्रगति आपके मानसिक कष्ट का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य का समय नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। इस दौरान आपके कामकाज में बड़ा बदलाव या फिर आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। कोई अनचाही जिम्मेदारी मिलने से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान कार्यों में व्यवधान और शारीरिक विकार तथा बेवजह के विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेंगे। कन्या राशि के जातकों को इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि वे आपके कामकाज में बाधा डालने के लिए साजिश रच सकते हैं। इस दौरान कागज से जुड़े काम बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला साप्ताहिक राशिफल :-
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा पद प्राप्त हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत से किसी भी कार्य में सिद्धि के लिए साहस, कार्यनिष्ठा, सतत् प्रयास जरूरी रहेगा। किसी उच्च अधिकारी की तरफ से मिलने वाला सहयोग और समर्थन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। यदि आप लंबे समय नौकरी में बदलाव या फिर तबादले के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। नवीन कारोबार का मानस बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो विदेश यात्रा भी संभव है। यदि आपका कोई मामाला न्यायालय में विचाराधीन है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इस सप्ताह आप चुनौतियों का सामना अगर धैर्य और विवेक के साथ करते हैं तो आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अंततः मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। आप येन-केन प्रकारेण अपनी सफलता को पाने का रास्ता खोज लेंगे। खास बात यह भी कि आपके मित्र तथा शुभचिंतक भी काफी मददगार साबित होंगे और आपका मनोबल बनाए रखने में सहायक साबित होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में लाल पुष्प और लाल फल अर्पित करके चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह यदि अपने क्रोध और अहंकार पर काबू पाने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के नये अवसर प्रदान कर सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में खासा लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस सप्ताह आपके सत्ता-सरकार आदि से जुड़े प्रभावी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा वालों के पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। उन्हें कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों से भरपूर सुख सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। नवीन कार्य की रूप रेखा पर विचार विमर्श होगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। पत्नी से सुख सहयोग मिलेगा। संतान के कार्य-कलापों से संतुष्ट रहेंगे। उपायः प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल :-
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव इ उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ कम ही मिल पाएगा। ऐसे में आपको किस्मत या फिर किसी दूसरे के भरोसे रहने की बजाय बजाय स्वयं के बलबूते करना हितकर रहेगा। इस सप्ताह किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें क्योंकि आप सही होते हुए भी गलत साबित हो सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने में आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। करियर कारोबार में आशातीत सफलता न मिलने से आपका मन चिंतित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो बेवजह की यात्रा से बचना उचित रहेगा। धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और कागजी काम समय पर निबटाएं। इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पेट से संबंधित दिक्कतें होने की आशंका रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। आर्थिक बजट का संतुलन बनाए रखने हेतु व्यय वृद्धि पर नियंत्रण करें। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर उसकी भावनाओं की कद्र करें। उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले पुष्प और पीले फल आदि अर्पित करके नारायण कवच का पाठ करें।
मकर साप्ताहिक राशिफल :-
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन हमेशा याद रखना होगा क्योंकि आपकी एक जरा सी लापरवाही आपके बनते काम को भी बिगाड़ सकती है। करियर हो या फिर कारोबार अपने काम को सावधानी के साथ समयबद्ध तरीके से करना होगा अन्यथा आपको उसमें नुकसान और अपमान दोनों झेलना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो जान लीजिए कि कार्यनिष्ठा तथा सतत् प्रयास से ही सफलता संभव हो पाएगी। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। इस दौरान आपको छोटी-मोटी बातों को तूल न देकर अपने लक्ष्य पर फोकस करना हितकर रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला होगा। व्यवसाय में किसी भी प्रकार का जोखिम भरा निवेश न करें और कागजी काम पूर रखें। मकर राशि के जातकों को वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए अन्यथा चोट लगने की आशंका है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में गलतफहमियां पैदा होने के कारण लव पार्टनर के साथ रिश्तों में तनाव बना रहेगा। उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-
कुभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। ऐसे में इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को अपने किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी भी काम में शार्टकट लेने का प्रयास न करें अन्यथा आर्थिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कुछ कम फलदायी होने के कारण मन निराश रहेगा। व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रतिद्वंद्विता बनी रहने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। हांलांकि इन सभी के बीच सुखद पहलू यह है कि कठिनाई भरे समय में आपके मित्रगण और शुभचिंतक आपके साथ परछाईं की तरह बने रहेंगे और अपनी तरफ से आपको हर संभव मदद प्रदान करेंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति संभव है। सप्ताह के मध्य में घर की मरम्मत या फिर किसी सदस्य की बीमारी आदि पर अचानक से बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। उपायः प्रतिदिन श्री हनुमान जी की साधना-आराधना आपके लिए हितकर रहेगी। ऐसे में प्रतिदिन पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन साप्ताहिक राशिफल :-
मीन राशि के जातक इस सप्ताह वाणी और व्यवहार से हर असंभव कार्य को संभव बनाने में कामयाब हो जाएंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर कार्यक्षेत्र में अपनी उपयोगिता को सिद्ध करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज को सराहेंगे। इस सप्ताह आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर इस हफ्ते आर्थिक और सामाजिक तौर पर आपकी उन्नति होगी। तन और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपकी न सिर्फ धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी बल्कि अचानक से किसी धार्मिक यात्रा का भी प्रबल योग बनेगा। व्यापारी वर्ग को व्यवसाय को बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील करने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। समय के शुभ होने और सौभाग्य का साथ मिलने से आप प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेगा और उसे परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।