रोटरी डायमंड का पदग्रहण समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा आज

Neemuch headlines July 11, 2026, 10:41 am Technology

नीमच। शहर की सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के नवीन पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा शनिवार, 11 जुलाई 2026 को सायं 7:00 बजे लायन डेन, गोमाबाई नेत्रालय रोड, नीमच में आयोजित की जाएगी।

समारोह में रोटे. गुणवत जैन अध्यक्ष, रोटे. धीरज गांधी सचिव एवं रोटे. अनुज चंडक कोषाध्यक्ष सहित नवगठित कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. संस्कार कोठारी होंगे। पदग्रहण अधिकारी के रूप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. दर्शन सिंह गांधी शपथ दिलाएंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटे. पवन पोरवाल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रोटरी डायमंड के सभी सदस्य परिवार सहित , शहर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया प्रमोशन चेयर रोटे. आशीष गर्ग एवं आई.पी.पी. रोटे. सौरभ शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

Related Post