आज ही के दिन भारत द्वारा पाकिस्तान के बंदियों की रिहाई के निर्देश दिए, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि जाने आज का इतिहास

Neemuch headlines July 4, 2026, 9:25 am Technology

4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1914 - बर्दुन का युद्ध समाप्त।

1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।

1997 - अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा।

1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र

विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा। 2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।

2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।

2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।

2006 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।

2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति :-

1956 - लक्ष्मीकांत पारसेकर - भारतीय जनता पार्टी के सांसद और गोवा के बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।

1945 - सुशील कुमार (अभिनेता) - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

1943 - विमलेश कांति वर्मा - भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।

1933 - के. रोसैया - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

1916 - नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1898 - गुलज़ारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री।

4 जुलाई को हुए निधन :-

1982- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार।

1963 - पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक।

1902 - स्वामी विवेकानन्द - साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।

Related Post