जिले में अब तक औसत 155 मि.मी. वर्षा दर्ज

Neemuch headlines July 2, 2026, 6:55 pm Technology

नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल के दौरान अब तक औसत 155 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 262.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 176.0 मि.मी., जावद में 150 मि.मी., सिंगोली में 162.2 मि.मी. एवं मनासा में 132 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 265.6 मि.मी.जावद में 266.0 मि.मी., सिंगोली में 333.4 एवं मनासा में 185 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 2 जुलाई 2026 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 17.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 11, जावद में 38, मनासा में 5 एवं सिंगोली में 16.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जगदीश मालवीय

Related Post