कलेक्‍टर चंद्रा ने नीमच एवं खिमला में मुख्‍यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Neemuch headlines June 28, 2026, 7:26 pm Technology

नीमच। कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने रविवार को नीमच हवाई पट्टी पर मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आमसभा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम तथा खिमला में ग्रीनको प्रोजेक्‍ट की साईड विजीट कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने आमसभा स्‍थल नीमच पर मंच निर्माण व्‍यवस्‍था ग्रीन रूम निर्माण हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों, पुरूषों एवं महिलाओं व मीडिया के लिए अलग अलग सेक्‍टर निर्माण कार्य, प्रवेश एवं निकासी की व्‍यवस्‍था तथा वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था, पेयजल एवं साफ-सफाई व्‍यवस्‍था, सुरक्षा व्‍यवस्‍था, यातायात व्‍यवस्‍था सहित अन्‍य प्रबंधों का अवलोकन किया और अधिकारियों को सभी आवश्‍यक प्रबंध समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने खिमला में हेलीपेड, प्रोजेक्‍ट की साईड विजीट के व्‍यू पाईंड एवं संवाद स्‍थल का निरीक्षण कर, व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी राजेश व्‍यास ने भी नीमच में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर सभा स्‍थल पर डीआईजी एवं एसपी की उपस्थिति में पुलिस अधिकारी, जवानों की ब्रीफींग भी की गई। इस मौके पर एडीएम बी.एस.कलेश एवं डीएफओ एस.के.अटोदे एवं अन्‍य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थि‍त थे।

Related Post