जीरन। नगर परिषद जीरन में प्रशासनिक फेरबदल के बाद शनिवार सुबह नए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के रूप में कपिल सिंह राजावत ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। हाल ही में हुए तबादलों के तहत जीरन के निवर्तमान सीएमओ विकास डावर का स्थानांतरण नगर परिषद बदनावर कर दिया गया था। उनके स्थान पर नगर परिषद सिंगोली से स्थानांतरित होकर आए कपिल सिंह राजावत शनिवार सुबह सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अपनी नई जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद नए सीएमओ राजावत ने परिषद के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। माना जा रहा है कि वे जल्द ही नगर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेंगे