सिंगोली। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मिनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार की मोजुदगी में सिंगोली ब्लाक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस मंडलम कांग्रेस के पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मौन रैली निकालकर भारत की महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल को ज्ञापन दिया ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर रखने का प्रयास किया जा रहा है।
हाल ही में मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी एवं मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्र अत्यंत दुर्भावना पूर्ण और राजनीति से प्रेरित होकर निरस्त किया गया है। यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं की हत्या है बल्कि देश की निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर भी एक गहरा काला धब्बा है।
सत्ता के दबाव में की जा रही कार्यवाही और असंवैधानिक और निंदनीय है यह लड़ाई हमारे लोकतंत्र को बचाने की है जिसकी कांग्रेस पार्टी गौर निंदा करते पूरजोर विरोध करती है और महामहिम राष्ट्रपति से मांग करती है कि विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को सत्ता के दबाव में चुनाव से बाहर करने की तानाशाही प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए, साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, दुर्भावना पूर्ण मशा से नामांकन फॉर्म निरस्त करने वाले रिटर्निंग ऑफिसर को तुरंत निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भंडारी संजय नागोरी एडवोकेट रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण मंडलम अध्यक्ष रितेश सेठिया पूर्व नगर अध्यक्ष सौभागमल नागौरी राहुल जैन बनवारी जोशी श्रवण सेन झातला पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव राजेश नागोरी अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान खान युवा कार्यकर्ता राजकुमार छिपा मानक जैन रामेश्वर ठरणा इकबाल बड़ी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।