Latest News

चीताखेड़ा में पंडित कुलदीप शर्मा की,आशुतोष के दरबार में आज से बहेगी पालनहार की कथा धर्म ज्ञान गंगा

भगत मागरिया June 13, 2026, 8:32 am Technology

चीताखेड़ा। माली मौहल्ले में स्थित अतिप्राचीन आशुतोष भगवान शिव के मंदिर प्रांगण में सृष्टि के पालनहार भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन बांगरेड वाले कथा मर्मज्ञ पंडित कुलदीप शर्मा के मुखारविंद से संगीतमय साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा प्रवचन आज दिवस शुक्रवार से प्रवाहित किए जाएंगे।

उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं मुख्य यजमान घीसालाल (पारोलिया)माली ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि श्री सांवलिया सेठ के सानिध्य में एवं बालाजी व कुलदेवता की असीम कृपा तथा समस्त माली समाज के सहयोग से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार,देश में अमन-चैन, परिवार में सुख-समृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु तथा नूतन गृह प्रवेश के साथ भगवान श्री राधा- कृष्ण की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन वेला में आज दिवस 13 जून 2026 शुक्रवार को प्रातः 8 बजे बैण्ड बाजों और ढोल ढमाकों के साथ बजरंग मंदिर से पौथी एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी जो शेख मौहल्ला,बस स्टैंड, जैन गली, नीम चौक, माणक चौक से होकर चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान श्री कृष्ण जी को वागा वस्त्र धारण भेंट कर कथा स्थल पहुंचेगी। माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक कथा मर्मज्ञ पंडित कुलदीप शर्मा बांगरेड वाले के मुखारविंद से धर्म ज्ञान गंगा का प्रवाह किया जाएगा।

सत्यनारायण माली, भरत माली, सुरेश माली ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय पर पहुंचकर श्रीमद् भागवत ज्ञान सरिता में स्नान करके अपने जीवन को सार्थक करें।

Related Post