12 से 18 जून तक जन कल्याण शिविरों में आवेदनों का तत्काल पंजीयन एवं निराकरण करें -कलेक्टर चंद्रा

Neemuch headlines June 12, 2026, 3:59 pm Technology

लोक सेवा गारंटी के आवेदन समय-सीमा में निपटाएं

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे 12 से 18 जून 2026 तक जिले मैं नगरी निकाय स्तर तथा विकासखंड स्तर पर आयोजित जन कल्याण शिविरों को सफल बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जन कल्याण शिविर अवधि में विभाग से संबंधित सेवाओं के आवेदन प्राप्त होने पर जनपद पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर समन्वय कर आवेदनों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं तथा उनका त्वरित निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि दिनांक 11 जून 2026 तक प्राप्त समस्त सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का अभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किया जाए। लंबित प्रकरणों में कमी लाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। लोक सेवा गारंटी अधिनियम तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। कोई भी आवेदन समय-सीमा के बाहर लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्तानुसार कार्यवाही शुक्रवार से प्रभावी रूप से लागू की जाए एवं सभी अधिकारी प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराना सुनिश्चित करें। नागरिक सेवाओं में विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Post