सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद के नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

भगत मागरिया June 12, 2026, 3:53 pm Technology

चीताखेड़ा। आरोग्य देवी आवरी माता मंदिर परिसर में गुरुवार को सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद की आवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा एवं छोटी सादड़ी के तहसील अध्यक्ष शंकर लाल मीणा और प्रहलाद राय शर्मा द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। उपरोक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी दशरथ माली ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि नीमच जिलाध्यक्ष के पद पर नवनियुक्त ज्योतिषाचार्य पंडित शिव शंकर शर्मा, तहसील छोटीसादड़ी के संरक्षक पद पर बाबूराव मराठा और छोटीसादड़ी तहसील के सचिव पद पर किशन लाल सिंधी को नियुक्त किए जाने पर बैच प्रदान करते हुए मल्यार्पण द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। बताया कि सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने व मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे। तथा अपराधों को रोकने के साथ- साथ जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विचारोंपरांत परिषद में विस्तार करते हुए नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

Related Post