Latest News

राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) में नीमच के बनवारी लाल को बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश महासचिव

प्रदीप जैन June 10, 2026, 11:20 am Technology

सिंगोली। राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने नीमच जिले के सिंगोली निवासी एवं कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता बनवारी लाल को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्यप्रदेश प्रदेश महासचिव (State General Secretary) नियुक्त किया है। जारी नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बनवारी लाल की कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए यह नियुक्ति की है। पत्र में विश्वास जताया गया है कि उनके नेतृत्व से राहुल प्रियंका गांधी सेना मध्यप्रदेश में और अधिक मजबूत होगी तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी। बनवारी लाल का कांग्रेस संगठन में लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। वे पूर्व जावद विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व जिला महामंत्री, नीमच जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी। बनवारी लाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Post