Latest News

शराब की लत से मुक्ति का संदेश देने नीमच में आज लगेंगी विशेष कैनोपी

Neemuch headlines June 10, 2026, 6:47 am Technology

​अल्कोहलिक्स एनोनिमस (AA) के 91वें स्थापना दिवस पर 'सेरेनिटी ग्रुप' की अनूठी पहल ​नीमच। शराब की बीमारी से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों की मदद के लिए प्रयासरत संस्था 'अल्कोहलिक्स एनोनिमस' (AA) के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार, 10 जून को नीमच में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस पब्लिक इंफॉर्मेशन (PI) एक्टिविटी के तहत 'सेरेनिटी ग्रुप, नीमच' द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सूचनात्मक कैनोपी लगाई जाएंगी। ​संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य शराब की समस्या से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों तक AA मीटिंग्स और इसके समाधान कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे एक सम्मानजनक और नशामुक्त जीवन की शुरुआत कर सकें। ​इस सेवा कार्य के तहत बुधवार को शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर कैनोपी लगाई जाएगी। अभियान की शुरुआत सुबह 09:30 बजे एकता कॉलोनी से होगी, जहाँ 10:30 बजे तक सदस्यों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इसके बाद दूसरा शिविर नीमच सिटी के पीपली चौक पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, शाम के सत्र में मैसी शोरूम के पास शाम 06:00 बजे से 07:00 बजे तक विशेष कैनोपी लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ​सेरेनिटी ग्रुप, नीमच ने संस्था के सभी सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा कार्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सहयोग प्रदान करें। इस अभियान से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या मदद के लिए मोबाइल नंबर 9893305776 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post