नीमच प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों के लिए शिविर का आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन तथा नगर पालिका परिषद नीमच व श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बंगला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका में मंगलवार 9 जून को आयोजित किया गया। यह शिविर आज भी प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। प्रथम दिवस 25 से अधिक हितग्राहियों ने योजना के तहत पंजीयन करवा कर शिविर का लाभ उठाया। श्रम निरीक्षक श्री सज्जन सिंह ने बताया कि कर्मचारीयों के आश्रितों व आम नागरिकों हेतु जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और उनके वेतन से कोई भी अंशदान शासन को जमा नहीं होता है उन को इस योजना में पंजीयन करवाकर 55 से लगाकर ₹200 तक प्रतिमाह अंशदान शासन को जमा करवाना है, एवं शासन द्वारा भी उतना ही पैसा हितग्राही के नाम से जमा करवाया जाएगा और 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3000 मासिक पेंशन मिलेगी एवं हितग्राही की मृत्यु होने पर नामित भी पेंशन के हकदार होंगे। व एक्सिडेंट डेथ होने पर चार लाख रुपए बीमा राशि प्राप्त होगी। श्री सज्जन सिंह श्रम निरीक्षक ने बताया कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल तीन दस्तावेजों से आवेदन किया जा सकता है। शिविर में कपिल सैनी सहायक लिपिक, प्रवीण आर्य सिटी मिशन मैनेजर, देवीलाल प्रजापति वार्ड प्रभारी एवं सीएससी सेंटर से कार्मिक उपस्थित थे।