शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद कलश यात्रा से होगा।

Neemuch headlines June 9, 2026, 7:17 pm Technology

नीमच श्री राम्होला मंदिर समिति एवं समस्त नागदा ब्राह्मण समाज ग्राम काना खेड़ा के तत्वाधान में श्री राम लला राम्होला मंदिर में आज 13 जून से श्री राम लला राममोला मंदिर कलश प्रतिष्ठान शिव परिवार हनुमान प्रतिष्ठा व हरिहर यज्ञ श्री मद्भागवत सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम प्रतिनिधि महेश नागदा एवं कमल नागदा ने बताया कि कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में श्री पंच 10 नाम जूना अखाड़ा के महंत राघवपुरी जी महाराज, यज्ञ आचार्य पंडित अनिल शर्मा रेवली देवली, के सानिध्य में विभिन्न मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा प्रवक्ता पंडित नरेंद्र देव नागदा यज्ञ मणि सकरानी वालों के श्री मुख से प्रवाहित होगी। कार्यक्रम का शंखनाद आज 10 जून बुधवार सुबह 8 बजे ग्राम काना खेड़ा स्थित श्री रमोला मंदिर में पूजा अर्चना व श्रीमद् भागवत पोथी पूजन के पश्चात अमृत मंगल जल कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा ग्राम क्षेत्र के प्रमुख मार्ग से निकलेगी। कार्यक्रम में 10 जून को श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शुभारंभ बुधवार दोपहर 12 बजे होगा। कथा का विश्राम 16 जून मंगलवार दोपहर 3 बजे होगा। कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में शनिवार 13 जून को कार्यक्रम का आरंभ होगा जिसमें हेमाद्री प्रायश्चित पूजन कलश यात्रा गणपती इत्यादि देवता पूजन मंडप प्रवेश व जलधिवास, रविवार 14 जून को देवता आव्हान स्थापना , अरणीमंथन, यज्ञ आरंभ, अन्नधिवास फलादिवास, 15 जून सोमवार को देवता पूजन, हवन, पुष्पदिवास, धृतदिवास, मिष्ठानधिवास, धुपदिवास, 16 जून मंगलवार देवता पूजन हवन प्रतिमा अवश्य शिखर स्नपन, सहस्त्रधारा अभिषेक, प्रतिमा प्रसाद न्यास व नगर भ्रमण शय्याधिवास 17 जून बुधवार को देवता पूजन, देव प्रतिष्ठान, शिखर ध्वजा दंड, कलश प्रतिष्ठा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। तुलसी माता मायरा ग्राम पिपलोन के समस्त ग्राम वासियों की ओर से 17 जून 2026 को दोपहर 12 बजे आएगा। पूर्णाहुति व महाप्रसादी जी 17 जून बुधवार दोपहर 4 बजे आयोजित होगी। 400 वर्ष प्राचीन रमोला मंदिर का परिचय श्री राम लला राम्होला मंदिर कानाखेड़ा में 400 वर्ष प्राचीन है। ग्राम क्षेत्र में एक प्राचीन बावड़ी के समीप स्थापित है जिसमें चारभुजा नाथ की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है इस मंदिर का जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का शुभारंभ 3 वर्ष पूर्व अयोध्या स्थित राम मंदिर का शिलान्यास के दिन ही हुआ था मंदिर में धौलपुर के लाल पत्थर का उपयोग किया गया है। मंदिर पर शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना 17 जून बुधवार को की जाएगी।

Related Post