यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा धार्मिक आयोजन।

Neemuch headlines June 9, 2026, 7:15 pm Technology

नीमच  10 जून 2026 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी जी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में निरंतर सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित करेंगे। यह अवसर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक के लिए गौरव, प्रेरणा और उत्सव का विषय है। जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा के यशस्वी भविष्य की कामना हेतु भूतेश्वर महादेव मंदिर, नीमच में मंगलवार, 10 जून को प्रातः 10:00 बजे से भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक पूजन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा तथा भारत की उन्नति, समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, तथा पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालु नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Related Post