Latest News

पीएम श्रम योगी मान-धन योजना का विशेष शिविर: वार्ड प्रभारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को पहुंचाया कैंप

Neemuch headlines June 8, 2026, 1:38 pm Technology

डिकेन। शासन के आदेशों के परिपालन में आज 08 जून को नगर परिषद डिकेन कार्यालय परिसर में 'प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना' (PM-SYM) के अंतर्गत श्रमिकों और पात्र नागरिकों के पंजीयन हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया इस शिविर का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को वृद्धावस्था में पेंशन सुरक्षा प्रदान करना है. शिविर को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए नगर परिषद के वार्ड प्रभारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमों ने सुबह से ही सभी वार्डों में 'डोर-टू-डोर' (घर-घर) जाकर सघन जनसंपर्क किया; इस दौरान टीम के सदस्यों ने नागरिकों को इस मान-धन योजना के लाभ समझाए और उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे कैंप स्थल तक भेजा एवं पात्र नागरिकों का मौके पर ही ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित किया गया।

Related Post