Latest News

नीमच जिले की नई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नवल सिंह जी का तबादला

Neemuch headlines June 5, 2026, 7:46 pm Technology

नीमच। नीमच में लंबे समय तक अतीत पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे नवल सिंह सिसोदिया का स्थानांतरण हो गया है। आपको बता दे की भोपाल मुख्यालय से जारी सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया का तबादला नीमच से हो गया है उनकी जगह नीमच की नई अतीत पुलिस अधीक्षक का पदभार श्रीमती हेमलता अग्रवाल संभालेगी। आपको बता दे कि नीमच के एएसपी नवल सिंह सिसोदिया को यहां से स्थानांतरित कर अब 'उप सेनानी, 9वीं वाहिनी वि.स.बल, रीवा' के पद पर पदस्थ किया गया है। वही उज्जैन अजाक की एएसपी हेमलता अग्रवाल को नीमच का पदभार संभालना है। श्रीमती अग्रवाल शीघ्र ही नीमच अति. पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालेंगी।

Related Post