Latest News

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया नालो का निरीक्षण

Neemuch headlines June 5, 2026, 7:33 pm Technology

प्राइवेट बस स्टैंड पर नाला सफाई कार्य को देखकर दिए आवश्यक निर्देश

नीमच। गुरुवार व शुक्रवार की रात एवं सुबह हुई बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने शहर भ्रमण कर शहर के विभिन्न नालों एवं जल भराव वाले क्षेत्रो का निरीक्षण करते हुए प्राइवेट बस स्टैंड पर चल रहे नाला सफाई अभियान को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिए. सीएमओ श्रीमती बामनिया ने शुक्रवार को ग्वालटोली स्थित स्पेंटा पेट्रोल पंप के पास वाला नाला , निरोग धाम के पास वाला नाला, बारादरी के पास वाला नाला तथा प्राइवेट बस स्टैंड स्थित नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती बामनिया ने स्पेन्टा पेट्रोल पंप के पास वाले नाले की मौके पर ही जेसीबी बुलवाकर सफाई करवाई एवं प्राइवेट बस स्टैंड पर भी नाला सफाई कार्य का अवलोकन करते हुए कार्य में गति लाने एवं बारिश पूर्व जल भराव वाले क्षेत्रों में बारिश के पानी की निकासी के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। श्रीमती बामनिया ने नागरिकों से अनुरोध किया कि नालो की सफाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है नागरिकगण नालों पर से अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा जल भराव के दौरान जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया जाएगा जिसके नुकसान की जवाबदारी स्वयं अतिक्रमण कर्ता की होंगी। इस दौरान लोक निर्माण शाखा के अब्दुल नईम, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, अविनाश घेघट, गोपाल नरवाले, गैंग प्रभारी से दीपक गौहर आकाश सोदे आदि भी सीएमओ के साथ थे।

Related Post