नीमच । जिले में खुले बोरवेल के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
तत्काल कार्रवाई के निर्देश:कलेक्टर चंद्रा ने तहसीलदार जीरन को कल ही अपने क्षेत्र में खुले बोरवेल का सर्वे कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को पूरे जिले में अभियान चलाकर खुले बोरवेल की जांच करने के आदेश दिए हैं। पटवारी-सचिव देंगे सूचना:कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि सभी एसडीएम-तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों से खुले/असुरक्षित बोरवेल की जानकारी प्राप्त करें और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं।
खुले बोरवेल को तत्काल ढंकवाया जाए अथवा सुरक्षित रूप से बंद करवाया जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खुले बोरवेल के कारण कोई भी दुर्घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं भू-स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम 3 दिवस में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।