Latest News

स्वच्छ कार्यालय, बेहतर कार्यप्रणाली": कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया कलेक्ट्रेट में कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

Neemuch headlines June 4, 2026, 3:53 pm Technology

नीमच । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। अनुपयोगी सामग्री के निष्पादन के निर्देश: कलेक्टर ने कार्यालयों में रखी पुरानी अनुपयोगी सामग्री , बस्तों, कूलर, प्रिंटर, फर्नीचर आदि का सुव्यवस्थित निस्तारण/भंडारण कर, कार्यालयों की पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। शनिवार-रविवार को चलेगा विशेष अभियान: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों के कर्मचारी आगामी शनिवार एवं रविवार को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर अनुपयोगी सामग्री, कूलर, पंखे, फर्नीचर, प्रिंटर व अन्य सामग्री, पुरानी नस्तियों, फाइलों, बस्तों को सूचीबद्ध कर उनके सुव्यवस्थित भंडारण एवं निष्पादन की कार्यवाही करेंगे। सामूहिक पेयजल व्यवस्था: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में दो स्थानों पर वाटर कूलर के माध्यम से शुद्ध पेयजल की सामूहिक व्यवस्था नाजिर द्वारा की जाएगी। इन कार्यालयों का किया निरीक्षण: निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला पेंशन, कलेक्ट्रेट रूम नंबर 26, कृषि, महिला एवं बाल विकास, भू-अभिलेख, सहकारिता, खाद्य, आदिम जाति कल्याण, अंत्यावसायी, श्रम, जिला योजना मत्‍स्‍य, उद्यानिकी सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। अन्य महत्वपूर्ण निर्देश: कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण को नवीन आवंटित कक्षों में अपना कार्यालय तत्काल शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए।कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे रिक्त भूमि पर दो मंजिला अतिरिक्त भवन निर्माण का प्राक्कलन तैयार करवाने के निर्देश दिए, जिससे कुछ कार्यालय इस अतिरिक्त भवन में शिफ्ट किए जा सकें। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यालय से कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजनों को बेहतर सेवाएं मिलती हैं।

Related Post