चाकू से हमला करने का किया प्रयास- पुलिस ने किया काबू
रतनगढ़। नगर मे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में बुधवार सुबह लगभग 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया,जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक यहां पदस्थ एक महिला नर्सिंग ऑफिसर के कमरे में अनाधिकृत रूप से घुस गया।युवक ने कमरे का सामान इधर-उधर बिखेर दिया।और जब नर्सिंग ऑफिसर वहां पहुंचीं तो उसने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। कमरे के बाहर लोगों के शोर को सुनकर उसने दरवाजा लगाने का भी प्रयास किया।
शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विक्षिप्त युवक को काबू में किया गया।विस्तृत जानकारी के अनुसार वर्तमान में पीएचसी रतनगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत एक महिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित कमरे में बुधवार 3 जून को सुबह लगभग 8 बजे एक अज्ञात युवक अचानक दाखिल हो गया और तोड़फोड़ करने लगा। इस दौरान उसने किचन में रखी खाद्य सामग्री भी खाई। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े पुलिस ने दबोचा :- नर्सिंग ऑफिसर जब अपने कमरे में पहुंचीं तो आरोपी उन्हें मारने के लिए उनकी तरफ दौड़ा। पीड़िता ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत शोर मचाया और आस-पास के लोगों को सूचित किया।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई।युवक की उग्र स्थिति को देखते हुए उसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका। ग्राम मानपुरा का निवासी है युवक :- पकड़े जाने के समय युवक अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था।जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।पुलिस जांच और तस्दीक में आरोपी की पहचान बंशी पिता भवानीराम भील निवासी मानपुरा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है।कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पीड़ित नर्सिंग ऑफिसर ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत रतनगढ़ थाने में दर्ज कराई है,जिसके आधार पर पुलिस आगामी वैधानिक कार्रवाई कर रही है।इस घटना के बाद से शासकीय आवासों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।बताया जा रहा है।कि पुलिस के द्वारा उक्त विक्षिप्त युवक को उसके घर ग्राम मानपुरा में जाकर छोड़ गया। इन सबके बीच जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ पर सीसीटीवी कैमरे, टूटी हुई बाउंड्री के रिपेयरिंग एवं स्थाई रूप से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सुरक्षा कर्मी की तैनाती की सख्त आवश्यकता महसूस की गई।