सिंगोली में मकान की छत गिरने से, पीड़ित परिवार को 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

Neemuch headlines June 2, 2026, 7:20 pm Technology

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सिंगोली के पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। गत रात्रि तेज बारिश एवं आंधी-तूफान के कारण सिंगोली में एक मकान की छत गिरने से मां-बेटे की दुखद मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस दुखद घटना पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए शोक संतप्‍त परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। घटना का विवरण: एसडीएम जावद श्रीमती प्रीति संघवी नाहर ने बताया कि सिंगोली में गत रात्रि तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। इस हादसे में मां श्रीमती सौसर बाई कि मलबे में दबने से मौके पर एवं बेटे श्री निलेश की मलबे में दबने से घायल हो जाने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गईथी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार के वारिस श्री रवि पिता प्रभु लाल जैन, निवासी सिंगोली को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृति का प्रकरण तैयार किया है। इस घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर वारिस रवि पिता प्रभु लाल जैन को 8 लाख रूपए एवं मकान क्षतिग्रस्त हो जाने पर वारिस श्री रवि प्रभु लाल जैन को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम आवास योजना तहत आवेदन अप्राप्‍त - सीएमओ मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी सिंगोली ने बताया, कि पीडित परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई भी आवेदन प्रस्‍तुत नही किया है ।

योजना के तहत पात्र, अपात्रों की सूची में संबंधितों का नाम नही है और ना ही उनका कोई आवेदन प्राप्‍त हुआ है । तहसीलदार सिंगोली ने बताया कि पीडित परिवार को कुल 10 हजार रूपये की अनुग्रह सहायता भी प्रदान की जा रही है।

Related Post