Latest News

फिर खुली सिंगोली नगर परिषद की पोल पीएम आवास की आस में जर्जर मकान में रह रहे मां बेटे की मकान में दबने से मौत

Neemuch headlines June 2, 2026, 11:12 am Technology

सिंगोली। जर्जर हो चुके मकान के मलवे में दबकर सिंगोली के युवा निलेश धनोतिया एवं उसकी माताजी सोसर बाई के दु:खद हादसे में हुई दर्दनाक मौत हो गयी इस हादसे ने फिर खोली प्रधानमंत्री आवास योजना की विसंगतियों की पोल। बताया जा रहा है कि निलेश सिंगोली में समाचार पत्र वितरण का कार्य करता था। एवं इसके परिवार के द्वारा पिछले कई वर्षों से नगर परिषद के जिम्मेदारो से प्रधानमंत्री आवास की मांग की जाती रही है। लेकिन इसके प्रधानमंत्री आवास आज तक स्वीकृत नहीं हुआ, नतीजतन जर्जर हो चुके मकान के कारण ही वह काल के ग्रास में समा गया। वैसे भी सिंगोली नगर परिषद पिछले काफी लंबे समय से प्रभारी सीएमओ कपिल राजावत के भरोसे चल रही है जो की नगर परिषद में इंजीनियर (उपयंत्री) के पद पर कार्यरत है। जिसके कारण आम जनता के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। यहां तक की प्रभारी सीएमओ आम जनता का फोन भी नहीं उठता है। ऐसे में नगर परिषद में लोगों के काम कैसे होंगे..? अपने आपको करोड़ों के नुकसान में बताने वाली सिंगोली नगर परिषद समय-समय पर बार-बालाओ ठुमके जरूर लगवा देती है लेकिन ऐसे गरीब और परेशान युवाओं के सर पर छत की व्यवस्था करने में सिंगोली नगर परिषद असहज ही रही है। नीमच जिले की सिंगोली नगर परिषद सिर्फ विवादों तक ही सीमित रही है आम जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिला।

Related Post