मनासा । तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमली आंतरी में आज ग्रामीणों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब स्थानीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मौका स्थल पर पहुंचे 5 मिनिट रुके और अपना फोटो शूट करवा कर चल दिए। जी हां, बीते कल शुक्रवार शाम 4 बजे के लगभग सेमली आंतरी निवासी दशरथ सिंह चंद्रावत पिता ईश्वर सिंह चंद्रावत 40 वर्ष व इनका ही पुत्र पवन उर्फ लखन सिंह चंद्रावत पिता दशरथ सिंह चंद्रावत 20 वर्ष दोनों डूब क्षेत्र में बहती नदी रेतम में नहाने के लिए गए थे। पिता कपड़े उतारे उससे पहुंचे उनके पुत्र पवन ने पानी में छलांग लगा दी ओर वह गहरे पानी में चला गया।
जिसको डूबता देख पिता बिना कपड़े उतारे ही पानी में कूद गए। दोनों पिता पुत्र के खिलाफ चलती हवाएं के हिलोरे से पिता पुत्र को तो नहीं बचा पाया किंतु स्वयं ने अपने ही प्राणों की आहुति दे दी। सूचना पर कुकडेश्वर थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया पहुंचे जिनकी सूचना के आधार पर शाम साढ़े 6 बजे करीब नीमच से NDRF 5 सदस्यीय टीम पहुंची जिनके द्वारा रेस्क्यू कर पिता दशरथ सिंह चंद्रावत का शव देर शाम तक बाहर निकाल लिया जिनका पंचनामा बनाकर उनका शव परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। वही NDRF टीम द्वारा रात 10 बजे तक काफी प्रयासों बाद भी पुत्र पवन का शव बरामद नहीं कर पाए तो रेस्क्यू ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोक दिया गया जो पुनः शनिवार सुबह 8 बजे से चालू कर दिया गया। जिसके बाद मौका स्थिति जानने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू पहुंचे जो केवल 5 मिनिट ही रुके ओर अपना फोटो खिंचवाकर चले गए। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे का युवक डूबा है जो लगभग 18 घंटे से लापता है। मौका स्थिति पर ना तो डिस्ट्रिक मिनिस्टर ने ध्यान आकर्षित किया ओर ना ही sdm ने, विधायक आए तो केवल फोटो खिंचवाकर चल दिए कल से ग्रामीण परेशान हो रहे है लेकिन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।
तथ पश्चात मामले को समझाइश के बाद शांत किया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।