नीमच । जिले के थाना नीमच सिटी क्षेत्र अंतर्गत जैतपुरा बालाजी मंदिर के पास रेस्टोरेंट में एक 03 वर्षीय बच्ची मिली है, जो परिजन का साथ छूटने से रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27 मई 2026 को सुबह 8:29 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नीमच सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि अशोक मोड पायलेट तरुण राठौर ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण में लिया, बच्ची परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी, डायल-112 जवानों ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा तो पता चला की बच्ची के परिजन यात्रा कर रहे थे जो नास्ता करने रेस्टोरेंट पर रुके थे वापस जाते समय बच्ची छूट गयी थी। डायल-112 जवानों द्वारा बच्ची की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन ढूँढ़ते हुए कुछ समय बाद वापस रेस्टोरेंट आये। जिन्हें बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया। डायल-112 जवानों द्वारा बच्ची के परिजन को आगे सावधान रहने की हिदायत दी गई।