Latest News

तिलस्वा घाट बना मौत का मोड़, 48 घंटे में दूसरा हादसा, 3 की मौत जनता दहाड़ी, कुंभकरणी नींद में प्रशासन।

प्रदीप जैन May 27, 2026, 3:33 pm Technology

सिंगोली ।तिलस्वा महादेव घाट पर 48 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा। सोमवार रात धौलपुर से बांसवाड़ा जा रही पिकअप क्रमांक RJ 14-GN-6548 पलटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर। परसों ही यात्री बस खाई में गिरी थी। लगातार हादसों से नगर की जनसमस्या दर्शाने एवं समस्या निवारण के लिए बने सिंगोली के चर्चित वॉट्सऐप ग्रुप "नगर विकास एवं सूचना "में जनता का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों ने कहा आक्रोशित लो "प्रशासन कान में तेल डालकर सोया है। जब तक बड़े नेता की अनहोनी नहीं होगी, गरीब मरते रहेंगे।" जनता के आरोप - घाट पर न बाउंड्री वॉल, न रेडियम, न चेतावनी बोर्ड। गड्डों से स्टीयरिंग कंट्रोल नहीं होती। "हादसों का कारण घाट है, ड्राइवर नहीं" चश्मदीद । मांग-अंधे मोड़ों पर क्रैश बैरियर, रेडियम रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर तुरंत लगें। मृतकों के परिवार को मुआवजा दो, जिम्मेदारों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो। परसों बस गिरी, आज 3 लाशें... कल किसके घर का चिराग बुझेगा? इन मौतों का जिम्मेदार कौन?" आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से विषय संज्ञान में ले जल्द समस्या समाधान के लिए वाट्सप पर खुब खरी खरी लिखी देखना है कि अब प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी उठाने के लिए कब जागते हैं

Related Post