नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी गणपत आंजना के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तपोभूमि पर किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच एवं किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर, किसान मोर्चा प्रभारी गणपत आंजना, मन की बात के जिला प्रभारी आदित्य मालू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा मोडी ने संबोधित किया। सर्वप्रथम भारत माता, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा ने दिया। मन की बात प्रभारी आदित्य मालू ने अपने उद्बोधन में सभी बूथ पर एवं शक्ति केन्द्र पर 100: मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने एवं मन की बात कार्यक्रम में जिले को प्रदेश में नंबर वन लाने की बात कही प्रशिक्षण प्रभारी गणपत अंजना ने अपने उद्बोधन में 31 मई रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ प्रत्येक पर करने एवं संगठन एप के माध्यम से अपलोड करने की बात कही। किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम गांव की चौपाल, गौशाला, पॉली हाउस ऐसी सभी जगह किसानों के बीच में आयोजित करने की बात कही। प्रदेश कार्य समिति महेंद्र भटनागर ने किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम में नवाचार करने की बात कही, जिसमें सब्जी मंडी, गांव की मेड आदि जगह किसानों के बीच में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री धन सिंह कैथवास, नमो एप प्रभारी आयुष कोठारी भी मंचासीन रहे। बैठक में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन गोपाल शर्मा ने किया।
उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।