जल है तो कल है : गंगा दशहरा पर नीमच में गूंजा जल संरक्षण का संकल्प

Neemuch headlines May 25, 2026, 7:44 pm Technology

नीमच। कलेक्टर  चंद्रा ने बताया- तालाब गहरीकरण से बढ़ी जलभराव क्षमता, किसानों को मिली निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'हर हाथ को काम एवं हर खेत पर पानी' पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जल संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण एवं जीर्णोद्धार से भू-जल स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत सावन में जिला स्तरीय जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद  बंशीलाल गुर्जर थे। मुख्य अतिथि का संबोधन: सांसद  गुर्जर ने कहा कि जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से चलाया जा रहा तालाबों का गहरीकरण अभियान सराहनीय है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को सुविधा के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया है। 'हर घर नल से जल' योजना से हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। उन्होंने सावन में स्टॉप डेम निर्माण हेतु राज्यसभा निधि से राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने बताया कि जनभागीदारी से किए गए तालाब गहरीकरण कार्यों से जल संरचनाओं की जल भराव क्षमता में वृद्धि हुई है। साथ ही किसानों को उनके खेतों के लिए निःशुल्क उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध कराई गई है। आगामी वर्षा ऋतु में प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृहद पौधारोपण किया जाएगा। स्टॉप डेम एवं चेकडेम के कार्य प्राथमिकता से स्वीकृत किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा बाई धनगर, पूर्व जनपद सदस्य श्री प्रेमसिंह परिहार,  अर्जुन सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। सरपंच  जितेंद्र कुमार माली व ग्रामीणों ने साफा बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन  महेंद्र गुर्जर ने किया। पूर्व सरपंच  मानसिंह गुर्जर ने भी संबोधित किया। अंत में सरपंच  माली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उपरांत मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर ने बीसभुजा माता मंदिर के समीप स्थित तालाब के गहरीकरण एवं घाट साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

प्रारंभ में जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम में वृहद जल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में मुख्‍य अतिथि राज्‍यसभा सांसद  बंशीलाल गुर्जर, एवं अति‍थियों, कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा व अधिकारियों तथा बडी संख्‍या में महिलाओं एवं ग्रामीणें ने सहभागिता की। कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर, बीसभुजा माता मंदिर पहुंची। जहां जल चौपाल का कार्यक्रम हुआ।

Related Post