चीताखेड़ा। हिंदू संस्कृति में पूरी श्रद्धा के साथ गरिमापूर्ण तरीके से मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान को व्यापक जनभागीदारी आधारित एक बड़ा जन आंदोलन बनाया गया, इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश एवं जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के आदेशानुसार मध्य प्रदेश में जन अभियान परिषद नीमच के तत्वावधान में नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सेक्टर नंबर 5 द्वारा सोमवार को गंगा दशहरा के उपलक्ष में ग्राम बमोरी में आंगनवाड़ी केंद्र पर जल स्रोत एवं जल गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया । बमोरी में आंगनवाड़ी केंद्र के पास विधि विधान से पूजन कर हेडपंप से जल कलश में भरकर शुभारंभ कर श्री महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई एवं श्री महादेव मंदिर पर महा अभिषेक कर एवं वृक्ष पूजन एवं जल स्रोत का पूजन किया गया एवं मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था चलाई गई और जल स्रोत के विषयों पर चर्चा कर चौपाल बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बमोरी पंचायत सचिव कंवरलाल मेघवाल, सहायक सचिव बंशीलाल, राधेश्याम पुरी, नरेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रकला, श्यामाबाई, उषा बाई, रानू बाई, ललित प्रेम, पूजा, पिंकी, नयन, प्रस्फुटन समिति बमोरी अध्यक्ष करिश्मा गोस्वामी, सचिव नीतू सेन, परामर्शकर्ता राजकुमारी चौधरी, एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष छात्र प्रीतम व्यास, छात्रा केसर देवी रावत, बीएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष छात्र राहुल कुमार भाटी, एवं नवांकुर अध्यक्ष जाईन खान भसीन, सदस्य निकिता जाट शामिल रहे ।
कार्यक्रम के अंत में एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू स्टूडेंट को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिए गए !