रीवा मे जैन साध्वियों की कार टक्कर से हुई मौत दुर्घटना से समाजजनों में भंयकर रोष

प्रदीप जैन May 25, 2026, 6:34 pm Technology

सिंगोली में सकल जैन समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन ।

सिंगोली। हाल ही में रीवा जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने पूज्य आर्यिका 105 श्री शुतमती माताजी एवं आर्यिका 105 श्री उपशममती माताजी की कार की टक्कर से दुखद समाधी होना ओर आये दिन हो रही ऐसी दुर्घटनाओ ने सम्पूर्ण समाज को भीतर तक झकझोर दिया है।

यह केवल जैन समाज की पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज की संवेदना का विषय बन गया है। केन्द्र सरकार ओर प्रदेश सरकारों को इस विषय पर गंभीरता से सोचना चाहिए ओर संत सतियो की सुरक्षा हेतु कठोर नियम बनाने की सख्त जरूरत की मांग पुरे देश से उठने लगी है। इस दुर्घटना के विरोध मे औऱ संतो की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज सिंगोली द्वारा आज दिनांक 25 मई को माननीय राष्ट्रपति जी प्रधान मंत्री जी के नाम स्थानीय तहसीलदार महोदय को संतो की सुरक्षा औऱ उक्त दुर्घटना की जांच हेतु मोन जुलुस निकाल कर ज्ञापन दिया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे समाज जन औऱ महिलाये बच्चे सम्मिलित हुए साथ ही ज्ञापन स्थल पर ही देवलोक वासी आर्यिका जो को नवकार मंत्र का जाप कर श्रंद्धांजलि अर्पित की गयी।

Related Post